Select Page

NIELIT DOEACC CCC Text Selection Study Material in Hindi

  NIELIT DOEACC CCC Text Selection Study Material in Hindi:- NIELIT (DOEACC) CCC Computer Exam Question Paper के लिए आज की पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आये है Text Selection CCC Study Material, CCC Study Material in Hindi जो आपको CCC Exam 2018 Question Answer and True False में बहुत सहायक होंगे | सभी अभ्यर्थी जब CCC Exam की तैयारी करते है तो वो मार्किट जाकर Arihant CCC Book PDF Download in Hindi जैसी Book और File खरीदते है लेकिन उन सभी अभ्यर्थियो को ये सभी चीजे जैसे CCC Notes in Hindi PDF Download, CCC Book in Hindi Download, CCC Book in Hindi PDF 2018 हमारी वेबसाइट से पर आराम से मिल जायेगी | इसके आलावा जो अभ्यर्थी CCC Study Material in English में पढ़ना चाहते है तो उन अभ्यर्थियो को लिए भी arihant CCC Book PDF in English के Solution हमारी वेबसाइट से मिल जाएँगे | जब अभ्यर्थी arihant ccc book pdf free download करते है तो वो एक बात भूल जाते है की CCC Question Answer and True False भी बहुत Important होते है | NIELIT CCC Book PDF या CCC Question Paper in Hindi PDF के लिए सबसे निचे दिए गये लिंक पर जाकर Click करे |

टेक्स्ट सिलेक्शन Text Selection (CCC Study Material)

आप किसी टेक्स्ट पर कुछ भी कार्य करना चाहते हैं तो उस कार्य के प्रभावी बनाने के लिए आपको टेक्स्ट को पहले सलेक्ट अवश्य करना होगा। सलेक्टेड टेक्स्ट पर ही कट, कॉपी, पेस्ट, व फॉर्मेटिंग जैसे कार्य किये जा सकते हैं। टेक्स्ट को वैसे तो की-बोर्ड व माउस दोनों से सलेक्ट किया जा सकता है, परन्तु माउस का प्रयोग अथिकांशतः इस कार्य के लिए होता है। इसके लिए सबसे पहले माउस पॉइंटर को वहाँ ले जाइए जहाँ से प्रारम्भ करके टेक्स्ट को आप सलेक्ट करना चाहते हैं। अब माउस बटन को क्लिक करके पकड़े रखिए और उसे दबाए रखते हुए माउस पॉइंटर को दाईं ओर सरकाइए। आप देखेगें कि जैसे-जैसे माउस पॉइंटर सरकता है वैसे-वैसे उसके भीतर आया हुआ टेक्स्ट उल्टे रंग में दिखाई पड़ता जाता है। इसी तरह सरकाते हुए माउस बटन को उस टेक्स्ट के अन्त में ले जाकर छोड़ दीजिए  जहाँ तक आप सलेक्ट करन चाहते हैं। ऐसा करने पर उन दोनों स्थानों के बीच की सारी सामग्री (लाइनों, पैराग्राफ आदि सहित) सलेक्ट कर ली जाएगी और वह भाग स्क्रीन पर उल्टे रंग (reverse video) में दिखाई पड़ेगा, जैसा कि निम्न चित्र 4.32 में दिखाया गया है। चित्र :- टेक्स्ट को चुनना 
CCC Study Material

CCC Study Material

टेक्सट सलेक्ट करने में और अधिक सरलता के लिए आप निम्नलिखित तकनीकों का भी प्रयोग आवश्यकता अनुसार कर सकते हैं
  • किसी शब्द को सलेक्ट करने के लिए उसे डबल क्लिक कीजिए।
  • किसी वाक्य को सलेक्ट करने के लिए कण्ट्रोल की (Ctrl) को दबाकर वाक्य में कही क्लिक किजिए।
  • किसी पंक्ति सलेक्ट करने के लिए बाईं ओर के हाशिए में उस पंक्ति के ठीक सामने क्लिक कीजिए।
  • किसी पैराग्राफ को सलेक्ट करने के लिए पैराग्राफ में ही कहीं लगातार तीन बार क्लिक कीजिए।
इन सभी तकनीकों में आप माउस बटन को दबाकर खींचकर (dragging करके) पास के दूसरे शब्दों, वाक्यों, लाइनों या पैराग्राफों को भी सलेक्ट कर सकते हैं। यदि आप पूरे शब्दों के बजाय केवल उनके कुछ भाग को ही सलेक्ट करना जाहते हैं तो माउस को क्लिक करते तथा खिसकाते समय Alt की को दबाए रखिए। पूरे डॉक्यूमेंट को सलेक्ट करने के लिए Edit  मेन्यू का Select all आदेश दीजिए या कण्ट्रोल के साथ A  दबाइए । टेक्स्ट का चुनाव आप की-बोर्ड की सहायता से भी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले कर्सर (प्रवेशन बिन्दु) को उस स्थान पर पहुँचाइए जहाँ से प्रारम्भ करके आप टेक्स्ट को सलेक्ट करना चाहते हैं। अब शिफ्ट की को और उसे दबाए रखते हुए तीर के बटनों से कर्सर को दाईं ओर या नीचे की ओर सरकाइए। ऐसा करते हुए आप देखेंगे कि जहाँ तक कर्सर जाएगा उसके प्रारम्भिक स्थान से वहाँ तक के सारे टेक्स्ट को सलेक्ट कर लिया जाएगा। इस विधि से आप एक अक्षर से लेकर पूरे डॉक्यूमेंट तक को सलेक्ट करर सकते हैं। प्रत्येक मामले में चुना हुआ टेक्स्ट उल्टे रंग (reverse video) मे दिखाई देता है। सलेक्ट हुए टेक्स्ट पर आप कई प्रकार की क्रियाएँ कर सकते हैं। ये क्रियाएँ केवल सलेक्ट हुए टेक्स्ट पर ही की जा सकती हैं। यदि कोई वस्तु सलेक्ट हुई नहीं है तो ये आदेण निष्क्रिय (disable) हो जाते हैं। सलेक्ट किये हुए टेक्स्ट को अनडू भी किया जा सकता है। अनडू को मेन्यू के अलावा की कॉम्बिनेशन Ctrl + Z से भी क्रियान्वित किया जा सकता है।

More CCC Study Material Question Paper With Answer True False in Hindi English

NIELIT DOEACC CCC Study Material Question Answer Paper Syllabus in Hindi

Follow me at social plate Form