NIELIT DOEACC CCC Paragraph Indenting Study Material in Hindi
NIELIT DOEACC CCC Paragraph Indenting Study Material in Hindi:- NIELIT DOEACC CCC (Course on Computer Concept) Exam Question Answer Paper in Hindi के लिए इस पोस्ट में हम आपके लिए CCC Study Material लेकर आये है | आज इसमें आप सीखने जा रहे है की MS Word में Paragraph Indenting (CCC Study Material in Hindi) कैसे की जाती है इसी के साथ साथ आप MS Word में Bullets and Numbering (CCC Study Material in PDF) सीखेंगे | हमने अपनी पिछली पोस्टो में आपको CCC Study Material in English में भी दिया था जो आपने पढ़ लिया होगा | इसके NIELIT CCC Study Material in PDF Download पढ़ने के बाद सभी अभ्यर्थी निचे दिए गये Link से CCC Exercise और CCC Question Answer Paper को ध्यान से पढ़ेंगे |पैराग्राफ इन्डेंटिंग Paragraph Indenting (CCC Study Material)
हम पैराग्राफ इन्डेटिंग के बारे में सेक्शन 4.5.1 पैराग्राफ औरटैब सेटिग में परिचय प्राप्त कर चुके हैं। पैराग्राफ इन्डेटिंग का तात्पर्य किसी पैराग्राफ को दायीं या बायीं ओर खिसकाना है जिससे हम किसी पैराग्राफ को अन्य पैराग्राफ्स को सापेक्ष अलग तरीके से दिखाते हैं इससे डॉक्यूमेंट की लुकिंग व रीडेबिलीटी सुधरती है व विषय सामग्री के किसी भाग को एम्फेसाइज किया जा सकता है। यह कार्य भी फॉर्मेटिंग टूलबार के बटनों द्वारा सरलता से किया जा सकता है। इस टूलबार में इसके लिए दो बटन होते हैं-Increase Indent तथा Decrease Indent, जिनका प्रयोग हाशिए को क्रमशः एक टैब सटॉप के बराबर अधिक तथा कम करने के लिए किया जाता है। कोई पैराग्राफ को थोड़ा हटाकर सेट करने का कार्य रूलर लाइन की सहायता से भी किया जा सकता है। एमएस-वर्ड विंडो में क्षैतिज रूलर लाइन को थ्यान से देखिए। इसके बाएँ किनारे पर दो छोटे त्रिकोण (triangle) ऊपर-नीचे बने हुए हैं, उनके नीचे एक छोट-सा आयत बना हुआ है और दायें किनारे पर भी एक त्रकोण बना हुआ है। इन्हें मार्कर कहा जाता है। चित्र 4.43 में ये मार्कर दिखाए गए हैं औ उनकी ओर नाम से संकेत किया गया है। चित्र :- रूलर लाइन में लगे मार्कर
CCC Study Material
बुलेट्स और नम्बरिंग Bullets and Numbering (CCC Study Material in Hindi)
कई बार हमें डॉक्यूमेंट में तथ्यों को सूची के रूप में दर्शाना होता है। इन सूचियों के प्रत्येक त्थ्य के बायीं ओर किसी विशेष चिह्र या बुलेट का प्रयोग किया जाता है। इन सूचियों को लेट लिस्ट्स कहा जाता है। यदि त्थ्यों को दर्शाने के लिए बायीं ओर संख्याओं का प्रयोग किया जाए तो ऐसी सूचियों को नम्बर लिस्ट्स कहा जाता है। MS वर्ड में बुलेट लिस्ट व नम्बर लिस्ट सरलता से बनायी जा सकती हैं। बुलेट लिस्ट बनाना Creating Bullet List एमएस-वर्ड में आप दो प्रकार से बुलेट लिस्ट बना सकते हैं। पहली विधि में आप टाइप करते समय ही बुलेट लिस्ट बना सकते हैं और दूसरी विधि में टाइप करने के बाद उसे बुलेट लिस्ट में बदल सकते हैं। टाइप करते समय बुलेट लिस्ट बनाने के लिए सबसे पहली वस्तु (item) से ठीक पहले एक तारा (* ) टाइप कीजिए। जैसे ही आप उके आगे वह वस्तु या वाक्य टाइप करके एंटर (enter) दबायेंगे, वैसे ही एमएस-वर्ड इस तारे को बुलेट चिह्र में बदल देगा। इतना ही नहीं जब भी आप एक वस्तु पूरी टाइप करके एंटर दबाएँगे, एमएस-वर्ड अगली वस्तु के लिए स्वतः ही बुलेट लगा देगा। इस तरीके से आप कितनी भी लम्बी बुलेट लिस्ट बना सकते हैं। जब आप बुलेट लिस्ट को रोकना चाहते हैं तो अन्तिम वस्तु के बाद नया बुलेट आते ही खाली Enter दबा दीजिए। इससे वह बुलेट गायब हो जाएगी और आगे आप सामान्य टेक्स्ट की तरह टेक्स्ट टाइप कर सकेंगे। यदि आप सूची की सभी वस्तुएँ पहले ही टाइप कर चुके हैं, तो बाद में भी उन्हें बुलेट लिस्ट में बदल सकते हैं। इसके लिए उस सूची की सभी वस्तुएँ अलग-अलग पंक्तियों या पैराग्राफों में होनी चाहिए। उन्हें बुलेट लिस्ट में बदलने के लिए पहले उन सभी वस्तुओं को चुन लीजिए और फर फॉर्मेटिंग टूलबार में Bullets बटन को क्लिक कीजिए। ऐसा करते ही उन सभी वस्तुओं की एक बुलेट लिस्ट बन जाएगी। किसी बुलेट लिस्ट को यदि आप सामान्य वाक्यों या पैराग्राफों में बदलना चाहते हैं तो भी इसी बटन का प्रयोग किया जाता है। इसके लिए पहले बुलेट लिस्ट को चुन लीजिए। इस समय Bullets वाला बटन सेट (set) स्थिति में होगा। इस बटन को क्लिक कर देने पर यह रिसेट (reset) स्थति में जा आएगा और बुलेट लिस्ट भी सामान्य पैराग्राफों में बदल जाएगी। नम्बर लिस्ट बनाना Creating Number List एमएस-वर्ड में बुलेट लिस्ट की तरह आप क्रम संख्याएँ पड़ी हुई सूची (number list) भी बना सकते हैं। ऐसी सूचियों पर क्रम संख्याएँ 1,2,3… आदि डाली जाती हैं।टाइप करते समय ऐसी सूची बनाने के लिए पहली वस्तु से ठीक पहले एक संख्या तथा उसके बाद डॉट (.) या दायाँ कोष्ठक चिह्र) और टैब टाइप कीजिए। एमएस-वर्ड उसी पंक्ति से सूची प्रारम्भ कर देगा। आगे की वस्तुओं पर अगली क्रम संख्याएँ अपने आप ही आ जाएँगी। सूची पूरी होने पर खाली एंटर की दबाइए। बुलेट लिस्ट की तरह सामान्य पैराग्राफों को आप क्रमांकित सूची (number list) में भी बदल सकते हैं। इसके लिए उन पैराग्राफों को चुनकर फॉर्मेटिंग टूलबार में Numbering बटन को क्लिक कीजिए। इससे सभी चुने हुए पैराग्राफ क्रमांकित सूची में बदल जाएँगे । इसी प्रकार Numbering बटन को रिसेट करके किसी क्रमांकित सूची को साधारण पारग्राफों में भी बदला जा सकता है। बुलेट चिह्र चुनना Selecting Bullets बुलेट लिस्टों के लिए बुलेट चिह्र रूप में सामान्यतया बड़े काले बिन्दु (.) का प्रयोग किया जाता है। आप चाहें तो इसके बजाय दूसरे किन्हीं बुलेट चिह्रों में से किसी को चुन सकते हैं। इसके लिए Format मेन्यू में Bullets and Numbering… आदेश दीजिए। ऐसा करते ही आपको संलग्न चित्र 4.44 की तरह बुलट और नम्बरिंग का डायलॉग बॉक्स दिया जाएगा। चित्र:- बुलेट नम्बरिंग डायलोग बॉक्स की बुलेटेड टैबशीट
CCC Study Material in Hindi

NIELIT CCC Study Material

DOEACC CCC Study Material
More CCC Study Material Question Paper With Answer True False in Hindi English
NIELIT DOEACC CCC Study Material Question Answer Paper Syllabus in HindiDoeacc CCC Introduction To Computer Study Material in Hindi
|
|||
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |