Select Page

NIELIT DOEACC CCC Page Setup Study Material in Hindi

  NIELIT DOEACC CCC Page Setup Study Material in Hindi:- NIELIT DOEACC CCC (Courser on Computer Concept) Study Material, CCC Study Material in Hindi की पोस्ट में आप सभी का फिर से स्वागत करते है आज की इस पोस्ट में आप सीखने जा रहे है MS Word Page Setup (CCC Study Material), जो CCC Written Exam Questions Paper With Answer in Hindi PDF के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण है | हमने अपनी पिछली पोस्ट में CCC Study Material in English में दिया था जिसके बाद आपको CCC Question Paper, CCC Question Answer and CCC True False (Exercise) भी दी थी जिसे आपने ध्यान से Solved कर ली होगी | CCC Previous Study Material Question Answer in Hindi and English में पढ़ने के लिए सबसे निचे दिए गये Link पर जाकर Click करे |

पेज सेटअप Page Setup (CCC Study Material)

पेज सेटअप डायलॉग बॉक्स का प्रयोग पेज की फॉर्मेटिंग करने के लिए किया जाता है। हम इसके द्वारा मार्जिन्स पेपर व लेआउट से सम्बन्धित फॉर्मेटिंग कर सकते हैं। हमारे द्वारा किये गये कार्य पर पेज सेटअप सही नहीं है तो कुल मिलाकर एक अच्छा आउटपुट क्रिएट नहीं हो पाता। इस ऑप्शन का प्रयोग करने के लिए यूजर को File मेन्यू से Page Setup  ऑप्शन को सलेक्ट करना होता है। ऐसा करने पर हमें चित्र 4.12 के अनुसार डायलॉग बॉक्स प्राप्त होता है। चित्र :- पेज सेटअप डायलोग बॉक्स 
CCC Study Material

CCC Study Material

इस डायलॉग बॉक्स के तिन टैब्स- Margins, Paper ओर  Layout  होतेत हैं। यदि हम इस ऑप्शन का प्रयोग पहली बार कर रहे हैं, तो इस डायलॉग बॉक्स का पहला टैब Margins सलेक्ट किया हुआ प्रदर्शित होता है। यदि हम इस ऑप्शन का प्रयोग पहले कर चुके हैं, तो पिछली बार इस ऑप्शन का  प्रयोग करने पर जिस  टैब को सलेक्ट करके इस डायलॉग बॉक्स को बन्द किया गया होगा, वही टैब इस डायलॉग बॉक्स में सलेक्ट किया हुआ प्रदर्शित होता है। Margins टैब Page Setup डायलॉग बॉक्स के Margin टैब को सलेक्ट करने पर वर्तमान डॉक्यूमेंट फाइल के प्रष्ठों के हाशिये, दो कॉलम के बीच की दूरी, प्रष्ठ का ओरिएन्टेशन आदि का नर्धारण किया जाता है। इस टैब को सलेक्ट करने पर Page Setup डायलॉग बॉक्स का प्रदर्शन चित्र 4.12 की भाँति होता है। इस डायलॉग बॉक्स के चारों भागों में दिए गए विभिन्न ऑप्शन्स का प्रयोग निम्नानुसार है Margin   इस भाग में दिए गए ऑप्शन्स का प्रयोग प्रष्ठ के हाशियों अर्थात् प्रष्ठ के किसी सिरे से Text कितनी दूरी से शुरू होगा, का निर्धारण करने के लिए किया जाता है। इस भाग में दिए गए ऑप्शन्स निम्नलिखित हैं
  • Top Bottom Left व Right के द्वारा चारों Directions के हाशियों का निर्धारण होता है। यह distance इंच में लिखी जाती है।
  • Gutter दो कॉलम के बीच की दूरी का निर्धारण करने के लिए अर्थात दो कॉलम के बीच की कितनी दूरी होगी, यह Gutter के सामने बने बॉक्स में इंचों मे लिखा जाता है।
  • Gutter Position दो कॉलम्स को प्रथक् करने वाले गटर (gutter) कि स्थिति का निर्धारण करने के लिए इस ऑपब्शन के दाएँ सिरे पर स्थिति डाउन ऐरो पर क्लिक करने पर प्रदर्शित होने वाली सूची में से वांछित ऑप्शन को सलेक्ट किया जाता है।
Orientation   इस भाग में दिए गए दो ऑप्शन्स का प्रयोग प्रष्ठ के ओरिएन्टेशन का निर्धारण करने के लिए किया जाता है। इस भाग में दिए गए ऑप्शन्म निम्नानुसार हैं
  • Portrait यह ऑप्शन पेज को सिटिंग पॉजिशन में निर्धारित करता है।
  • Landscape ये ऑप्शन पेज को सिटिंग पॉजिशन में निर्धारित करता है।
Pages इस भाग में केवल एक ऑप्शन Multiple pages ही दिया होता है। इस ऑप्शन के दाएँ सिरे पर स्थित डाउन ऐरो पर क्लिक करने पर प्रदर्शित होने वाली सूची में से वांछित ऑप्शन को सलेक्ट करके यह निर्धारित किया जाता है कि डॉक्यूमेंट में एक से अधिक प्रष्ठों का समायोजन किस प्रकार किया जाना है। इस सूची में चार ऑप्शन – Normal, Mirror Margin Pages per sheet  तथा Book fold होते हैं। यहाँ पर हम Multiple pages के लिए वांछित ऑप्शन को सलेक्ट करते हैं।
  • Normal यह ऑप्शन सामान्य प्रष्ठ के लिए होता है।
  • Mirror Margin इस ऑप्शन को तब सलेक्ट किया जाता है, जब हमें प्रष्ठ के जोनों ओर प्रिंट निकालने होते हैं। जब इस ऑप्शन को सलेक्ट कर लेते हैं तो Left के स्थान पर Inside  और Right के स्थान पर Outside प्रदर्शित होता है। यदि इस ऑप्शन को सलेक्ट नहीं करते हैं तो ऊपर Inside के स्थान पर left और Outside के स्थान पर Right प्रदर्शित होता है। इस ऑप्शन के सलेक्ट करने गा अर्थ है कि पहले प्रष्ठ के लिए बायाँ हाशिया, दूसरे प्रष्ठ के लिए दायाँ हाशिया होगा, इसी प्रकार पहले प्रष्ठ के लिए दायाँ हाशिया, दूसरे प्रष्ठ के लिए बाया हाशिया होगा।
  • 2 Pages per sheet इस ऑप्शन का प्रयोग एक ही कागज पर जो प्रिं प्राप्त करने के लिए किया जाता है।
  • Book fold इस ऑप्शन को तब प्रयोग किया जाता है, जब हम किसी डॉक्यूमेंट अने् प्रष्ठ एक ही प्रष्ठ पर इस प्रकार प्रिंट करना चाहते हैं कि उनको मोड़ने पर वे एक पुस्तक के रूप में प्रयोग में आ सकें। इस ऑप्शन को सलेक्ट करने पर भाग में एक अन्य सलेक्शन बॉक्स Sheets for booklet  प्रदर्शित होता है। इस सलेक्शन बॉक्स में हमें यह निर्धारित करना होता है, कि एक प्रष्ठ पर बुकलेट के कितने प्रष्ठ प्रिंट होगै।
Preview इस भाग में केवल एक ऑप्शन Apply To दिया होता है, साथ ही एक प्रष्ठ का प्रदर्शन होता है, जोकि Page  Setup डायलॉग बॉक्स की वर्तमान Setting को अनुसार, प्रष्ठ का प्रदर्शन किस प्रकार का होगा, यह दर्शात है। Apply To ऑप्शन के दाएँ सिरे पर स्थित डाउन ऐरो पर क्लिक करने पर प्रदर्शित होने वाली सूची में से वांछित ऑप्शन को सलेक्ट करके यह निर्धारित किया जाता है कि Page Setup डायलॉग बॉक्स का वर्तमान निर्धारण डॉक्यूमेंट के कितने भाग के लिए प्रभावी किया जाना है। इस सूची में दिए गए विभिन्न ऑप्शन्स और उनके कार्य निम्नानूसार हैं
  • Whole Document इस ऑप्शन का प्रयोग Page Setup डायलॉग बॉक्स में किए गए निर्धारण को डॉक्यूमेंट के सभी भागों के लिए प्रभावी करने के लिए किया जाता है।
  • Selected Text यदि डॉक्यूमेंट के कुछ भाग को सलेक् करके Page Setup ऑप्शन का प्रयोग Page Setup डायलॉग बॉक्स में किए गए निर्धारण को डॉक्यूमेंट में सलेक्ट किए गए टेक्स्ट के लिए ही प्रभावी करने के लिए किया जाता है।
  • This Point Forward यदि हमने डॉक्यूमेंट में टेक्सट में कर्सर को किसी स्थान पर लाने के बाद Page Setup ऑप्शन का प्रयोग Page Setup डायलॉग बॉक्स में किए गए निर्धारण को डॉक्यूमेंट में कर्सर की वर्तमान स्थिति से आगे के सम्पू्र्ण टेक्स्ट के लिए प्रभावी करने के लिए किया जाता है।
  • This Section यदि हमने अपने डॉक्यूमेंट में सेक्शन परिभाषित किया है तो जिस सेक्शन में कर्सर स्थित होता है उस सेक्शन को बताने के लिए इस सूची में एक ऑप्शन This section भी प्रदर्शित होता है। इस ऑप्शन का प्रयोग Page Setup डायलॉग बॉक्स में किए गए निर्धारण को डॉक्यूमेंट में केवल उस सेक्शन (section) के लिए प्रभावी करने के लिए किया जाता है, जिस सेक्शन में हमारा कर्सर स्थित है।
  • Selected Sections यदि हमने डॉक्यूमेंट में एक से अथिक सेक्शन्स को सलेक्ट करके Page Setup ऑप्शन का प्रयोग किया है तो Apply To कि सूची में एक ऑप्शन Selected Sections भी प्रदर्शित होता है। इस ऑप्शन का प्रयोग Page Setup डायलॉग बॉक्स में किए गए निर्धारण को डॉकयूमेंट में सलेक्ट किए गए सेक्शनस (sections) के लिए प्रभावी करने के लिए किया जाता है।
Paper टैब Page Setup डायलॉग बॉक्स के Paper टैब को सलेक्ट करने पर Page Setup डायलॉग बॉक्स का प्रदर्शन चित्र 4.13 की भाँति होता है। इस डायलॉग बॉक्स में प्रष्ठ का आकार, प्रिटिग के समय प्रष्ठ स्त्रोत (Page Source)  आदि का लिर्धारण किया जाता है। चित्र :- Paper Tab
CCC Study Material in Hindi

CCC Study Material in Hindi

Layout  टैब Page Setup डायलॉग बॉक्स के तीसरे टैब Layout को सलेक्ट करने पर इस डायलॉग बॉक्स का प्रदर्शन चित्र 4.14 की भाँति होता है। इसमें Header और Footer, Section Break, Vertical Alignment और Line Number से स्मबन्धित ऑप्शन होते है.। चित्र :- लेआउट टैब 
CCC Study Material in PDF

CCC Study Material in PDF

More CCC Study Material Question Paper With Answer True False in Hindi English

NIELIT DOEACC CCC Study Material Question Answer Paper Syllabus in Hindi

Follow me at social plate Form