CCC Study Material in Hindi Enhancing Text Presentation
CCC Study Material in Hindi Enhancing Text Presentation:- CCC Study Material की एक और पोस्ट में आप सभी का फिर से स्वागत करते है आज आप सीखने जा रहे है टेक्स्ट प्रेजेंटेशन को एन्हांस करना (Enhancing Text Presentation) व Text Style लगाना जिसे हमने की जरिए आपको बताया है | CCC Exam Question Answer Model Sample Paper in Hindi and English में आपको PowerPoint से काफी Questions पूछे जाते है जिसमे Objective Type Questions भी होते है और CCC True False Questions भी पूछे जाते है | CCC Study Material in English में यदि आपको CCC Study Material पढ़ना है तो हमने Category बनाई हुई है | CCC Study Material PowerPoint की पिछली सभी पोस्ट को ध्यान से पढ़े और आगे बढ़े |टेक्स्ट प्रेजेन्टेशन को एन्हांस करना (Enhancing Text Presentation) (CCC Study Material)
टेक्स्ट प्रेजेन्टेशन को एन्हांस करने का अर्थ है अपने प्रेजेन्टेशन को अधिक प्रेजेन्टेबल तरीके से तैयार करना जिसमें बोल्ड, इटालिक्स, अंडरलाइन, टेक्स्ट ऐलाइनमेंट, फाँट साइज, फाँट स्टाइल, कलर्स आदि फॉर्मेटिगं फीचर्स का प्रयोग किया गया हो। एक स्लाइड में टेक्स्ट को ऐलाइन करना (Aligning Text on a Slide) टेक्स्ट को पेज के अथवा स्लाइड में टेक्स्ट बॉक्स के मार्जिन के बीच में प्लेस करने का एक तरीका होता है ऐलाइनमेंट। ऐलाइनमेंट के विभिन्न प्रकार को टेबल 7.1 में दिखाया गया है। टेबल 7.1 स्लाइड में टेक्स्ट ऐलाइनमेंटऐलाइनमेंट (Alignment) | प्रभाव Effects) |
लेफ्ट ऐलाइन | सभी लाइनों की बाईं मार्जिन एक सीध में बाईं तरफ होती है जबकि प्रत्येक लाइन का दायाँ किनारा जहाँ उचित कहा जाता है)। |
राइट ऐलाइन | सभी लाइनों की दाईं मार्जिन, दाईं ओर एक सीध में होती है जबकि बायाँ किनारा, लाइन कंटेंट्स के हिसाब से जहाँ तहाँ खत्म होता है। (इसे ragged left edge कहा जाता है)। |
सेंटर | प्रत्येक लाइन को बीच में रखता है। प्रत्येक लाइन के बाएँ और दाएँ और दाएँ किनारों में अंतर होता है जो लाइन में नंबर्स और कैरेक्टर्स की साइज पर निर्भर करता है। |
जस्टीफाइड | प्रत्येक लाइन बाई मार्जिन से शुरु होती है और दाईं और मार्जिन पर खत्म होती है। इसमें कोई भी ragged edges नहीं होती है। |
- टेक्स्ट को सिलेक्ट करें, फॉर्मेंटिंग टूल बार पर स्थिरत लेफ्ट, राइट या सेंटर ऐलाइनमेंट बटन को क्लिक करो। या पैराग्राफ लाँचर डायलॉग बॉक्स को क्लिक करके, और ऐलाइनमेंट सैक्शन में जाकर मनचाहे ऑप्शन को सिलेक्ट करो।
- कैरेक्टर्स को किस तरह से स्पेस्ड (spaced) किया गया है अर्थात् कैरेक्टर्स के बीच कितनी जगह छूटी है इसके आधार पर- मोनो स्पेस्ड mono spaced) या प्रपोर्शनेटली स्पेस्ड (proportionately spaced) (देखें चित्र 7.38)।
- अंतिम स्ट्रोक के आधार पर – सेरिफ (serif) और सैन्स् सेरिफ (sans serif)। सैन्स सैरिफ में अंतिम स्ट्रोक नहिं होते हैं। (चित्र 7.45 देखें।)

CCC Study Material
- ढेर सारे फाँट्स को एक ही स्लाइड में प्रयोग करने से यह अनप्रोफेशनल (unprofessional) दिखता है। आपको हैड लाइन के लिए एक फाँट, बाकी टेक्स्ट के लिए कोई दूसरा फाँट और बुलेटेड आइटम के लिए तीसरा फाँट इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। कभी भी बहुत सारे फाँट इस्तेमाल मत करो।
- फैसी फाँ (Fancy Fonts) स्लाइड पर सही तरीके से कार्य नहीं करते हैं खासकर हैडलाइन के लिए।
- सैन् सेरिफ फाँट देखने में बोल्ड और बेहतर होते हैं।
- प्रपोर्श फाँट (Proportional Font) बॉडी टेक्स्ट के लिए बहुत अच्छे होते हैं।

CCC Study Material in Hindi
- जिस टेक्स्ट को बदलना है, उसे सिलेक्ट करो।
- होम टैब में जाकर फाँट ग्रुप को चुनो या टेक्स्ट को सिलेक्ट करो। एक मिनीटूल बार दिखाई देता है। टूलबार में जाकर मनचाहे फाँट, जो एक ड्रॉप डाउन लिस्ट में दिखाईं देगे, से आप अपनी पसंद का फाँट चुन सकते हैं।
- जिस फाँट का प्रयोग करना है, उसे क्लिक करो। सिलेक्ट किया हुआ टेक्स्ट सिलेक्ट किए गए फाँट में बदल जाता है।
- बदले जाने वाले टेक्स्ट को सिलेक्ट करो।
- फॉर्मेट मेन्यू पर क्लिक करो और फाँट को चुनो या राइट माउस बटन पर क्लिक करके Font को चुनो। फाँट डायलॉग बॉक्स में साइज ड्राप डाउन लिस्ट पर क्लिक करो। और मन चाहा साइज चुनो या आप साइज को टाइप भी कर सकते हैं। दूसरे तरीके में फॉर्मेटिंग टूल बार पर स्थित फाँट साइज बॉक्स के दाईं ओर स्थित ऐरो पर क्लिक करो ताकि आप उपलब्ध साइजों को लिस्ट देख सकें।
- नया साइज सिलेक्ट करो या
- फार्मेटिंग टूल बार पर इन्क्रीज या डिक्रीज (Increase or decrease) फाँट साइज पर क्लिक करो।
- उस टेक्स्ट को सिलेक्ट करो जिस पर आप स्पेशल इफेक्ट डालना चाहते हैं।
- फॉर्मेट मेन्यू पर क्लिक करो और फाँट को चुनो या राइट माउस बटन क्लिक कर के फाँट चुनो। फाँट डायलॉग बॉक्स में इफेक्ट्स ऐरिया में से कोई भी ऑप्शन पर क्लिक करो। (देखे चित्र 7.47)।

CCC Study Material in PDF Download
- Regular (रेगुलर) – टेक्स्ट नॉर्मल रूप में दिखता है।
- Bold (बोल्ड या हाईलाइटेड रूप में दिखता है।
- Italic (इटालिक) – टेक्स्ट बोल्ड एवं इटालिक रूप में दिखता है।
- अंडरलाइन (Underline) – टेक्स्ट रेखांकित (underlined) दिखता है।
- शैडो (shadow) – टेक्स्ट एम्बॉस दिखता है।
- सुपरस्क्रिप्ट (superscript) – टेक्स्ट ऊपर उठा हुआ जैसे X2Y की तरह दिखता है।
- सबस्क्रिप्ट (subscript) – टेक्स्ट नीचे खिसका हुआ जैसे H2O की तरह दिखता है।
- रंग बदले जाने वाले टेक्स्ट को सिलेक्ट करो।
- होम टैब में फाँट ग्रुप पर क्लिक करके फाँट कलर के पास के ऐरो पर क्लिक करो। फाँट कलर पैलेट दिखाई देगा।
- डाउन ट्राएंगल (Down Triangle) पर क्लिक करके ऑटोमैटिक कलर में से चुनो।
- उस रंग को लाने के लिए जो कलर स्क्रीन में नहीं है, More Font Color……… पर क्लिक करो। स्टैंडर्ड टूलबार पर जोर कलर आप चाहते हैं उस पर क्लिक करो या कलर टैब को चुनो जिससे आप अपना कलर मिक्स कर सकें और इसके बाद OK पर क्लिक करो।
शॉर्टकट कीज का प्रयोग करके फॉर्मेट करने के लिएः (CCC Shortcut Key Study Material in Hindi)
- फॉर्मेट किए जाने वाले टेक्स्ट को सिलेक्ट करो और मनचाहा फॉर्मेटिंग इफेक्ट पाने के लिए शॉर्टकट key काँबिनेशन का प्रयोग करो। निम्न टेबल में कीबोर्ड शॉर्टकट और उनसे संबधित फॉर्मेट दिए गए हैं।
Format | Shortcut |
Italic | Ctrl + B |
Underline | Ctrl + U |
Superscript | Ctrl + Shift + (+) |
Subscript | Ctrl + = |
Copy formatting | Ctrl + Shift + C |
Paste formatting | Ctrl + Shift + V |
Remove formatting | Ctrl + Spacebar |
Change case of letters | Shift + F3 |
Change the font | Ctrl + Shift + F |
Change the font size | Ctrl + Shift + P |
Increase the font size | Ctrl + > |
Decrease the font size | Ctrl + Shift + < |
- उस टेक्स्ट को सिलेक्ट करें जिसमे आप बुलेट जोड़ना चाहते है |
- पैराग्राफ ग्रुप में बुलेट्स कमांड आयकन के डाउन एरो पर क्लीक करें |
- एक ड्राप डाउन लिस्ट दिखाई देती है जिसमे प्री-डिफाइनड बुलेट लिस्ट होती है |
- इस ड्रॉप लिस्ट में से मनचाहा बुलेट टाइप सिलेक्ट करें | उदाहरण के लिए, हमने सर्कलड बुलेटेड लिस्ट चुनी है | दखें चित्र 7.48)
- चित्र 7-49 में दिखाए अनुसार सिलेक्टेड बुलेट टाइप टेक्स्ट पर एप्लाई की गयी है |

CCC Study Material Question Answer in Hindi

CCC Study Material
- इन्सर्ट मेन्यु पर क्लीक करो और सिम्बल चुनो | सिम्बल डायलोग बॉक्स चित्र: 7.50 की तरह दिखाई देगा |

CCC Study Material in Hindi
- डिफ़ॉल्ट से, फॉण्ट बॉक्स में नोर्मल टेक्स्ट ही सेट होता है | फॉण्ट की चॉइस को देखने के लिए डाउन एरो पर क्ल्किक करो, प्रत्येक फॉण्ट, सिम्बल का अलग सैट प्रदान करता है |
- सिम्बल के साथ उस फॉण्ट को सिलेक्ट करो जिसे आप प्रयोग करना चाहते है | आप किसी भी पसंदीदा सिम्बल पर एक बार क्लीक करके इसे बड़ा बना सकते है | (चित्र 7.50 देखें)
- प्रयोग किये जाने वाले सिम्बल को इन्सर्ट करने के लिए, इस पर डबल क्लीक करो जिससे यह स्लाइड पर प्लेस हो जायेगा (या इसे सिलेक्ट करके फिर इन्सर्ट को चुनो) ]
- सिम्बल डायलोग बॉक्स को छोड़कर अपनी स्लाइड में वापस आने के लिए क्लोज पर क्लीक करो |
- रिसैट यूज्ड सिम्बल्स : बॉक्स में वो सिम्बल्स होते है जो अक्सर इस्तेमल किये जाते है |
- डेस्क्रीप्श्न : यह चुने गये सिम्बल का एक अर्थपूर्ण विवरण प्रदान करता है | उदाहरण के लिए, यदि ® सिम्बल को सिलेक्ट किया गया है तो इसका विवरण आएगा रजिस्टर्ड साइन |
- कैरेक्टर कोड : लिस्ट बॉक्स, जो सिम्बल को दर्शाने वाला एक यूनिक कोड डिस्प्ले करता है |
- फ्रॉम : ड्रापडाउन लिस्ट, जो उन कैरेक्टर सैट का निर्धारण करती है जिस पर कैरेक्टर कोड आधारित होता है | ASCII एक कैरेक्टर एन्कोडिंग स्टैंडर्ड है जो इंग्लिश अल्फाबेट पर आधारित होता है | यूनिकोड एक कैरेक्टर एनकोडिंग स्टैंडर्ड है जो विश्व की प्राय: सभी लिखित भाषाओ को एक ही कैरेक्टर सैट का प्रयोग करके रिप्रेजेंट करने में सक्षम बनता है |
- सिम्बल डायलोग बॉक्स से बाहर आने के लिए क्लोज पर क्लीक करें और वापस स्लाइड में आएँ |
- उस टेक्स्ट या प्लेस होल्डर को सिलेक्ट करो जिसमे से आप बुलेट या नंबर हटाना चाहते है |
- फोर्मेटिंग टूलबार में से बुलेट एंड नम्बरिंग को सिलेक्ट करो या आप बैक स्पेस दबाकर भी एक लिस्ट के किसी आइटम से बुलेट या नम्बरिंग हटा सकते है | पॉवरपॉइंट अपने आप ही लिस्ट के क्रम को पुन: व्यवस्थित कर देता है |
- बुलेट या नम्बरिंग को हटाने के बाद यदि अप लिस्ट के एलिमेंट्स को पुन: व्यवस्थित करना चाहते है तो फोर्मेटिंग टूलबार पर स्थित प्रमोट (Promote) और डिमोट (demote) बुलेट का प्रयोग करो |
More CCC Study Material Question Paper With Answer True False in Hindi English
NIELIT DOEACC CCC Study Material Question Answer Paper Syllabus in HindiDoeacc CCC Introduction To Computer Study Material in Hindi
|
|||
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |