Select Page

CCC Introduction to The World Wide Web Study Material in Hindi

  CCC Introduction to The World Wide Web Study Material in Hindi:- NIELIT (DOEACC) CCC (Computer Course on Concept) Online Exam Paper को Solved करने के लिए आज की CCC Study Material, CCC Study Material in Hindi की पोस्ट में हम आपको Introduction to the World Wide Web NIELIT DOEACC CCC Study Material in PDF Download लेकर आये है जो आपको CCC Computer Exam Paper in Hindi and English में मददगार साबित होगा | इससे पहली पोस्ट में हमने अभ्यर्थियो को CCC Study Material in English pdf में दिया था उम्मीद है वो सभी आपने पढ़ लिए होंगे | सभी अभ्यर्थी CCC Question Answer Paper को रोजाना अच्छे से पढ़े |

वर्ल्ड वाइड वेब का परिचय (Introduction to The World Wide Web) (CCC Study Material)

वर्ल्ड वाइड वेब (डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू) को सामान्यत: वेब के नाम से जाना जाता है जो इन्टरनेट के द्वारा प्राप्त किये गये एक दुसरे से जुड़े हाइपरटेक्स्ट डॉक्यूमेंटस की एक प्रणाली होती है | वेब ब्राउसर के साथ, आप उन वेब पेजों को देख सकते है जिनमे टेक्स्ट, इमेज, साउंड, तथा अन्य मल्टीमीडिया होते है जिनके बीच आप हाइपरलिंक का उपयोग करके आवागमन (नेविगेट) कर सकते है | डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू, इन्टरनेट साइटो का एक नेटवर्क है इनमे फ़ाइले होती है जिन्हें पेज कहते है, इन पेजेस में डॉक्यूमेंटस तथा रिसोर्सेज, जैसे ई-मेल, वेब चैट और डिस्कशन ग्रुप, इन्टरनेट के द्वारा लिंक होती है | आपस में जुड़े इन पेजेस को वेब पेज कहते है तथा सम्बन्धित पेजेस का सेट वेबसाइट कहलाता है | डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू, पर वेब पेज का उपयोग करने के लिए, वेब ब्राउसर नामक क्लाइंट सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाता है | वेब पेज URL (युनिफोर्म रिसोर्स लोकेटर) टाइप करके देखा जा सकता है, और HTTP (हाइपरटेक्स्ट) ट्रांसफर लोकेटर) वेबसाइट के साथ कनेक्ट होने के लिए प्रयोग किया जाता है |

वेब ब्राउजिंग सॉफ्टवेयर (Web Browsing Software) (CCC Study Material in Hindi)

वेब ब्राउसर माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन और अन्य कम्पनियों के द्वारा दिया गया सॉफ्टवेयर पॅकेज है जिनका प्रयोग वेब पेजेस को रीड या व्यू करने के साथ वर्ल्ड वाइड वेब को नेविगेट करने के लिए किया जाता है | ब्राउसर को वेब क्लाइंट के नाम से भी जाना जाता है | ब्राउसर के प्रकार:
  • टेक्स्ट पर आधारित वेब ब्राउसर : ये टेक्स्ट को सपोर्ट करते है, जैसे Lynx |
  • ग्राफिक्स पर आधारित वेब ब्राउसर : यह ग्राफिकल यूजर इंटरफेस प्रदान करते है जहाँ यूजर हाइपरलिंक का उपयोग करके नेविगेट कर सकते है | Chrome (क्रोम) |
वेब ब्राउसर निम्नलिखित दो प्रकार की सर्विस देता है:
  1. यह हाइपरटेक्स्ट वेब डॉक्यूमेंटस के लिए दिए गये यु.आर.एल. एड्रेस से सम्बन्धित इन्फोर्मेशन को प्राप्त करता है |
  2. वेब से डॉक्यूमेंट को प्राप्त करना तथा अपने सिस्टम के लिए फोर्मेटिंग करना दो विभिन्न टास्क है जो की ब्राउसर की कोर फंक्शनलिटी है |

लोकप्रिय वेब ब्राउसर (Popular Web Browser) CCC Study Material in PDF)

वेब ब्राउसर निम्नलिखित है:
  • मोजिला फायरफॉक्स: मोजिला कारपोरेशन के द्वारा विकसित किया गया मुक्त, ओपन सोर्स वेब ब्राउसर है| चित्र 1 देखें)
चित्र 1. मोजिला फायरफॉक्स
CCC Study Material

CCC Study Material

  • लिनक्स: ये संयुक्त राज्य अमेरिका के कनास विश्विद्यालय में विकसित किया गया सबसे पुराना टेक्स्टब्राउसिंग सॉफ्टवेयर है | यह यूनिक्स सॉफ्टवेयर के लिए प्रयोग किया जाता है | चित्र 2 देखें|
चित्र 2. लिनक्स
CCC Study Material in Hindi

CCC Study Material in Hindi

  • सफारी : यह एप्पल इनकारपोरेशन द्वारा विकसित किया गया है, ये Mac. Iphone ओ.एस. साथ कम्पेटिबल होता है | चित्र 4 देखें |
चित्र 3 :- सफारी
CCC Study Material in PDF

CCC Study Material in PDF

  • गूगल क्राम :- गूगल द्वारा विकसित और माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के लिए जारी किया, तेज और सुरक्षित वेब ब्राउसिंग सॉफ्टवेयर करता है | चित्र 5 देखें |
चित्र 4 :- गूगल क्रोम
DOEACC CCC Study Material

DOEACC CCC Study Material

इन्टरनेट एक्स्प्लोरर (Internet Explorer) (CCC Study Material in Hindi PDF)

इन्टरनेट एक्स्प्लोरर खोलने के लिए:
  1. स्टार्ट बटन पर क्लीक करें |
  2. सर्च बॉक्स में इन्टरनेट टाइप करें |
  3. परिणामो की लिस्ट में से इन्टरनेट एक्स्प्लोरर चुनें |
  4. अंत में, एंटर दबाए |
इन्टरनेट एक्स्प्लोरर के निम्न भाग है (चित्र 6 देखें)
  • टाइटल बार: यह हाल ही में खोले गये वेब पेज के नाम को प्रदर्शित करने के लिए प्रयोग किया जाता है | टाइटल बार के बाई और हाल ही में खोले गये वेब पेज का नाम प्रदर्शित होता है और दाई और मैक्सिमाइज/मिनीमाइज/रिस्टोर, तथा क्लोज बटन प्रदर्शित होते है |
  • मेनू बार: इसमें पुल डाउन मेनू आते है जैसे:
    • फाइल: न्यू, ओपन, एडिट, सेव, आदि |
    • व्यू: टूलबार, स्टेट्स बार, एक्स्प्लोरर बार |
    • एडिट: कट, कॉपी, पेस्ट, आदि |
  • एड्रेस बार: यह वर्तमान में देखें जा रहे पेज के एड्रेस को प्रदर्शित करता है | आप नेविगेशन के लिए भी एड्रेस बार का उपयोग कर सकते है |
चित्र 6 :- इन्टरनेट एक्स्प्लोरर के विभिन्न भाग
NIELIT CCC Study Material

NIELIT CCC Study Material

  • कमांड बार: ये इन्टरनेट एक्स्प्लोरर विंडो के उपरी दाहिने कोने पर स्थित होता है और यह इन्टरनेट एक्स्प्लोरर में आसानी से सेटिंग्स करने में मदद करता है |
  • फेवरिटस बार : इसने लिनक्स टूलबार का स्थान ले लिए है जो इन्टरनेट एक्स्प्लोरर के पुराने संस्करण में होते थे | इस पर एक क्लीक करके ही आप अपने पसंदीदा वेबसाइटो, फीड्स तथा वेब स्लाईसेस को प्राप्त कर सकते है |
  • स्टेट्स बार: इन्टरनेट एक्स्प्लोरर वर्तमान में क्या कर रहा है यह आपको उसकी जानकारी देता है |
  • डॉक्यूमेंट एरिया: वर्तमान में देखें जा रहे वेब पेज को प्रदर्शित करता है |
  • स्टैंडर्ड टूलबार: यहाँ पर अक्सर इस्तेमाल की जाने वाली कमांड्स उपलब्ध होती है जैसे बैक, फोर्वोर्ड आदि |
  • स्क्रॉल बार: यह उन डेटा ऑब्जेक्ट्स को डिस्प्ले करने के लिए उपयोग किया जाता है, जिसका आदकर विंडो के क्लाइंट एरिया से ज्यादा होता है और यह दो प्रकार के होते है: वर्टिकल स्क्रॉल बार और होरिज़ॉंटल स्क्रॉल बार |

More CCC Study Material Question Answer True False in Hindi And English

NIELIT DOEACC CCC Study Material Question Answer Paper Syllabus in Hindi

Follow me at social plate Form