CCC Fast Scrolling and Moving Pages Study Material in Hindi
CCC Fast Scrolling and Moving Pages Study Material in Hindi:- आज के समय पुरे भारत में सभी अभ्यर्थी NIELIT (DOEACC) CCC (Course on Computer Concept) Online Computer Exam की तैयारी में लगे हुए है और CCC Syllabus के लिए मार्किट जाकर CCC Book (PDF) खरीदने में लगे हुए है लेकिन सभी अभ्यर्थी CCC Study Material, CCC Question Ansewr Paper Sample Paper in PDF Download हमारी वेबसाइट के माध्यम से फ्री में पढ़ सकते है | आपको हमारी Website में CCC Study Material in English pdf Download करनेक के लिए भी दिया गया है जिसे आप आसानी से अपने मोबाइल या Computer पर पढ़ सकते है | CCC Study Material in Hindi में और पढ़ने के लिए निचे दिए गये Link पर जाकर Click करे |
तेजी से स्क्रॉल करना व पेज्स के द्वारा मूव करना (Fast Scrolling and Moving Pages) (CCC Study Material)
हम डॉक्यूमेंट को तेजी से स्क्रॉल भी कर सकते हैं। इसके लिए स्क्रॉलिंग एरिया में एक बार में बड़े एरिया को स्क्रॉल करना चाहिए। तेजी से स्क्रॉल करने के तरिके निम्न प्रकार हैं
- सेक्शन के द्वारा मूव करना
- पेज के द्वारा मूव करना
- स्क्रीन के द्वारा मूव करना
हम एक विधि में सलेक्ट ब्राउज ऑब्जेक्ट का प्रयोग करते हैं। सलेक्ट ब्राउज ऑब्जेक्ट एक सर्कुलर चिह्र के द्वारा प्रदर्शित होता है। यह वर्टिकल स्कॉल बार के निचले सिरे के पास स्थित होता है। माउस के द्वारा क्लिक किये जाने पर यह एक डायवॉग बॉक्स प्रदर्शित करता है। यह डायलॉग बॉक्स उन सिम्बल्स को रखता है जिनके आधार पर विभिन्न प्रकार से स्क्रॉलिगक कि जा सकति है। यह इन सिम्बल्स के नाम माउस द्वारा पॉइंट किये जाने पर नीचे वाले बार में प्रदर्शित करता है। इनमें सेक्शन व पेज को सिम्बल भी जोते हैं। इनमें से किसी भी सिम्बल को सलेक्ट करने पर स्क्रॉलिंग उसी आधार पर होने लगती है। हमें Previous यूनिट पर जाने के लिए ↑ सिम्बल को क्लिक करना होता है। इसी प्रकार, Next यूनिट पर जाने के लिए ↓ सिम्बल पर क्लिक करना होता है। हम सलेक्ट ब्राउज ऑब्जेक्ट के द्वारा निम्न आधारो पर स्क्रॉलिंग कर सकते हैं
- फिल्ड के द्वारा
- एण्डनोट के द्वारा
- फुटनोट के द्वारा
- कमेंट के द्वारा
- सेक्शन के द्वारा
- पेज के द्वारा
- एडिट्स के द्वारा
- हैडिंग के द्वारा
- ग्राफिक के द्वारा
- टेबल के द्वारा
सेक्शन व पेज के अतिरिक्त अन्य आधार भी तेजी से स्क्रलिंग करने में प्रयुक्त हो सकते हैं, परन्तु शर्त यह है कि वे डॉक्यूमेंट में एक बड़े गैप से प्रयूक्त हुए हों अन्यथा स्क्रॉलिंग तेजी से नहीं हो पाएगी।
चित्र :- पेज के द्वारा स्क्रोलिंग करने को सलेक्ट करना

CCC Study Material
शॉर्टकट का प्रयोग करना हम तेजी से स्क्रॉलिंग करने के लिए शॉर्टकट का भी प्रयोग कर सकते हैं। शॉर्टकट के द्वारा स्क्रॉलिंग करने का विवरण निम्न टेबल में निरूपित है
टेबल 4.6 स्कॉलिंग करने के विभिन्न शॉर्टकट्स
मव करने की प्रक्रिया |
एक्शन |
डॉक्यूमेंट के प्रारम्भ में जाना |
कण्ट्रोल + होम दबाना |
डॉक्यूमेंट के अन्त में जाना |
कण्ट्रोल + एण्ड दबाना |
एक पेज ऊपर जाना |
कण्ट्रोल + पेज अप दबाना |
एक पेज नीचे जाना |
कण्ट्रोल + पेज डाउन दबाना
|
पिछली स्क्रीन पर जाना |
पेज अप लदबाना |
अगली स्क्रीन पर जाना |
पेज डाउन दबाना |
विजिबल स्क्रीन के प्रारम्भ में जाना |
एल्ट + कण्ट्रोल + पेज अप दबाना |
विजिबल स्कीन के अन्त में जाना |
एल्ट + कण्ट्रोल + पेज डाउन दबाना |
उपरोक्त टेबल में मूव करने की कुछ अतिरिक्त क्रियाएँ भी शामिल हैं। जिनके द्वारा स्क्रॉलिंग न करके डॉक्यूमेंट के किसी भाग पर अचानक जाया जा सकता है।
More CCC Study Material Question Paper With Answer True False in Hindi English
NIELIT DOEACC CCC Study Material Question Answer Paper Syllabus in Hindi
Follow me at social plate Form
|
 |
 |
 |
 |