Select Page

CCC Basic Elements Opening Screen Windows Study Material Hindi

  CCC Basic Elements Opening Screen Windows Study Material Hindi:- NIELIT (Doeacc) Course on Computer Concept CCC Basic Elements of Opening Scereen of Windows Study Material in Hindi, Elements of a Windows CCC Computer Exam paer Notes Sample Model Question Paper in Hindi, DOEACC CCC Study Material and Previous Year Test paper for CCC Exam Book Download in PDF File.

विंडोज 7 की ओपनिंग स्क्रीन के बेसिक एलिमेंट्स (Basic Elements of Opening Screen of Windows) (CCC Study Material)

डेस्कटॉप (DOEACC CCC Study Material)

जब आप विंडोज 7 में काम करते है, तब आप डेस्कटॉप पर आइटम्स मूव करते है, उन्हें रिट्रीव करते है, उन्हें हटाते है और कई अन्य काम रोजाना करते है | डिफ़ॉल्ट से, डेस्कटॉप पर केवल एक ही आइटम होता है और वह है रिसायकल बिन | डेस्कटॉप आयक्न्स के फंक्शन निम्न टेबल में बताये गये है |
सिस्टम आयकन फंक्शन
कंप्यूटर यह आयकन आपको आपके Computer से कनेक्टेड रिसोर्सेज को ब्राउन करने में मदद करता है |
Users फाइल्स यह आयकन उस पर्सनल यूजर का नाम दर्शाता है जो कंप्यूटर में लोग ऑन करता है | इसके फोल्डर कंटेंट्स प्रत्येक यूजर के लिए अलग होते है | इस फोल्डर में वो फाइल्स होती है जो यूजर की होती है |
रिसायकल बिन यह आयकन एक विंडो खोलता है जिसमे प्रत्येक सर्वर के नाम या आपके अपने वर्कग्रुप के Computes डिस्प्ले होते है |
कण्ट्रोल पैनल यह आयकन एक विंडो खोलता है जिसमे सिस्टम कन्फिग्रेशन और मैनजमेंट टूल्स होते है |

कंप्यूटर आयकन

कंप्यूटर आपके अपने सिस्टम में स्टोर किये गये रिसोर्सेज का गेटवे है | डेस्कटॉप पर स्थित कंप्यूटर आयकन आपको आपके PC से जुड़े सभी रिसोर्सेज में ब्राउन करने की अनुमति देता है | जब आप कंप्यूटर आयकन पर क्लीक करते है, तब निचे दिखाए गये चित्र (1) के अनुसार एक विंडो Open हो जाती है | कंप्यूटर की सुचना तीन भागो में विभाजित होती है :
  • हार्डडिस्क ड्राइव्स : यह कंप्यूटर की हार्डडिस्क ड्राइव्स को डिस्प्ले करता है |
  • ड्राइव्स जो रिमुवेबल स्टोरेज के साथ हो : यह फ्लॉपी डिस्क, CD ROM, ZIP ड्राइव आदि डिस्प्ले करता है |
चित्र 1. कंप्यूटर विंडो
CCC Study Mateiral in Hindi

CCC Study Mateiral in Hindi

  • नेटवर्क लोकेशन : कंप्यूटर विंडो के बाएँ पेन में, यह किसी भी दिक्स ड्राइव या फोल्डर की लोकेशन डिस्प्ले करता है जो कंप्यूटर से कनेक्टेड है | बाकी फीचर्स जैसे शार्टकट आयकनस और रिसायकल बिन विंडोज Xp में बताये गये है |
टास्कबार टास्कबार स्क्रीन में निचे स्थित एक होरिज़ॉंटल बार है (2 चित्र में देखे)
टास्कबार एलिमेंट्स फंक्शन
स्टार्ट बटन यह टास्कबार में बाएँ किनारे पर होते है | स्टार्ट बटन पर क्लिक करके स्टार्ट मेन्यु आ जाता है जिसे आप निचे दिए गये चित्र में देख सकते है |
टास्कबार आयकनस टास्कबार आयक्न्स, आयक्न्स के एक सैट को दर्शाते है, तो ये आपको सिंगल क्लिक के साथ प्रोग्राम लोंच करने में मदद करते है | जब क्लिक किया जाता है, तो ये बटन्स या आयक्न्स उच्च विशेष फंक्शन्स या टास्क को एक्टिवेट करते है | उदाहरण के लिए टास्कबार आयक्न्स में इन्टरनेट एक्प्लोरर लोंच करने के आयक्न्स शामिल होते है | आप अपने कुछ पसंदीदा प्रोग्राम्स को भी टास्कबार में ऐड कर सके है | जिस प्रोग्राम को आप ऐड करना चाहते है उस पर राइट क्लिक करे और फिर पिन दिस प्रोग्राम टू टास्कबार पर क्लीक करे |
शो डेस्कटॉप बटन शो डेस्कटॉप बटन का प्रयोग अस्थाई रूप से सभी खुली हुई विंडोज को छिपाने के लिए होता है ताकि डेस्कटॉप दिखाई दे
टास्क बटन्स टास्क बटन्स टास्कबार में बीच के भाग में दिखाई देते है | आपके द्वारा स्टार्ट किये गये प्रत्येक प्रोग्राम के लिए एक बटन्स दिखाई देता है | इसी तरह अआपके द्वारा खोले गये प्रत्येक डॉक्यूमेंट के लिए भी एक बटन दिखता है | आप इन बटन्स पर क्लीक करके एक खुले हुए प्रोग्राम या फोल्डर से दुसरे में मूव कर सकते है |

चित्र 2. Start Menu

CCC Study Material in Hindi

CCC Study Material in Hindi

एक विंडो के एलिमेंट्स (Elements of Window) (CCC Study Material Practice Set)

जब आप एक प्रोग्राम स्टार्ट करते है, तब यह विंडोज 7 डेस्कटॉप पर अपनी ही विंडो में दिखाई देता है | अप प्रोग्राम पर कार्य करते समय इसी की विंडो में अलग-अलग एलिमेंट्स को मैनिपुलेट करते है | प्रोग्राम विंडो के ये एलिमेंट्स 3  चित्र में दिखाई गये है | बोर्डर्स चारो किनारे जो एक विंडो की परिधि को परिभाषित करते है, बॉर्डर कहलाते है | बोर्डर्स से विंडो की साइज़ बदलने का एक तरीका भी मिलता है | टाइटल बार विंडो के टॉप बॉर्डर के ठीक निचे टाइटल बार होते है | इसमें प्रोग्राम या डॉक्यूमेंट का नाम डिस्प्ले होता है | इसे विंडो को मूव करने के लिए भी प्रयोग किया जाता है | चित्र 3. एक प्रोग्राम विंडो के एलिमेंट्स
DOEACC CCC Study Material

DOEACC CCC Study Material

सिस्टम मेन्यू आयकन सिस्टम मेन्यू आयकन एक छोटा आयकन होता है जो टाइटल बार के बाई और स्थित होता है | सिस्टम मेन्यू आयकन सक दो फंक्सन होते है चित्र 3 में दर्शाया गया है |
  • यह मेन्यू को खोलता है जब भी अप इस आयकन पर क्लीक करते हिया | अधिकांश प्रोग्राम्स में सिस्टम मेन्यू का कमांड आपको विंडो की साइज़ कण्ट्रोल करने में मदद करता है | लेकिन कुछ प्रोग्राम्स में उनके मेन्युज पर स्पेशल आइटम्स भी होते है |
  • एक प्रोग्राम या डॉक्यूमेंट का सिस्टम मेन्यू आयकन विंडो को क्लोज करता है जो प्रोग्राम को टर्मिनेट या डॉक्यूमेंट को क्लोज करता है जब भी आप इसे डबल क्लिक करते है |
क्लोज बटन टाइटल बार के दाएँ किनारे पर एक वर्ग होता है जिसमे X चिह्न होता है जिसे हम क्लोज बटन कहते है | इस क्लोज बटन पर क्लीक करके एक डॉक्यूमेंट या फोल्डर को क्लोज किया जासकता है या एक प्रोग्राम को टर्मिनेट किया जा सकता है (चित्र 3 में देखे) मिनीमाइज, मैक्सीमाइज और रिस्टोर बटन्स टाइटल बार के दाएँ किनारे पर स्थित तीन छोटे बटन्स जैसा की चित्र 3 में दिखाया गया है, जिनमे छोटी ग्राफिक्स होती है, मिनीमाइज बटन, मैक्सीमाइज या रिस्टोर बटन और क्लोज बटन्स है | ये कंट्रोल्स बटन्स है जिनसे आप विंडो की साइज़ को तुरंत बदल सकते है या इसे क्लोज कर सकते है |
  • मिनीमाइज बटन पर क्लिक करने से विंडो की साइज़ एक बटन के आकार की हो जाती है जो टास्क बार पर दीखता है | एक बार मिनीमाइज करने के बाद विंडो डेस्कटॉप पर कोई जगह नही लेती है लेकिन इसका प्रोग्राम चलता रहता है |
  • मैक्सीमाइज बटन पर क्लीक करने से विंडो को बड़ा किया जा सकता है ताकि यह पुरे डेस्कटॉप को कवर कर सके | जब विंडो मैक्सीमाइज की जाती है | तभी मिनीमाइज और रिस्टोर बटन दिखाई देते है |
स्क्रॉल बार्स, स्क्रॉल बॉक्सेज और स्क्रॉल बटन्स यदि एक विंडो इतनी लम्बी नही होती है की इसके कंटेंट्स पूरी तरह से दिखाई दे, तो आप वर्टिकल स्क्रॉल बार को स्क्रॉल करेंगे जो दाएँ किनारे के साथ दिखाई देता है | इसी तरह से यदि विद्नो इतनी चौड़ी नही होती है, तो विंडो के निचले किनारे के साथ एक होरीजोंटल स्क्रॉल बार दिखाई देता है |
·         स्क्रॉल बार्स माउस के द्वारा एक विंडो में नेविगेट करने का आसन तरीका प्रदान करते है ये विंडो के कंटेंट्स के बारे में भी उपयोगी सुचना प्रदान करते है |
स्क्रॉल बार्स में छोटे आयताकार बॉक्सेज होते है जिन्हें बॉक्स कहा जाता है (चित्र 3 देखे) | स्क्रॉल बार के भीतर इस बॉक्स की पोजीशन आपको बताती है की अप विंडो में कहां पर है | यदि स्क्रॉल बॉक्स स्क्रॉलबार में सबसे उपर होता है, तो इसका अर्थ है की आप डॉक्यूमेंट के डॉट पर है | दिखाई देते है और होरीजोंटल स्क्रॉल बार के बाएँ और दाएँ किनारों के पास मेन्यू बार टाइटल बार के ठीक निचे शब्दों की लाइन से ही मेन्यु बार बनता है (चित्र 3 देखें) मेन्यू बार केवल एक एप्लीकेशन विद्नो में ही दिखाई देता है, डॉक्यूमेंट विंडो में नही | मेन्यू  बार का प्रत्येक शब्द एक मेन्यू को दर्शाता है जो आपके क्लीक करने पर खुलता है (निचे चित्र 4 में देखें) | मेन्युज के नाम प्रत्येक प्रोग्राम में अलग-अलग हो सकता है, लेकिन इनमे कुछ कॉमन हैडिंगस होती है जैसे फाइल, एडिट, विंडो और हेल्प |
·         विंडोज 7 में, मेन्यू बार डिफ़ॉल्ट से ही छिपा रहता है, जैसे की कण्ट्रोल पैनल में होता है | मेन्यु बार को डिस्प्ले करने के लिए, आपको Alt की दबानी होगी | मेन्यु बार टूलबार के उपर दिखाई देता है | यदि आप चाहते है की मेन्यू बार स्थाई रूप से दिखाई दे, तो आप उस विंडो के ओर्गनाइज़ टैब में से लेआउट सिलेक्ट करे और फिर मेन्यूबार सिलेक्ट करे | मेन्यू दिखाई देगा |
चित्र 4. एडिट मेन्यु
NIELIT CCC Study Material in Hindi

NIELIT CCC Study Material in Hindi

मेन्यू कमांड्स को चुनना एक मेन्यु कमांड को चुनने में दो स्टेप्स शामिल है:
  • इसे खोलने के लिए इस पर क्लीक करे |
  • मेन्यू से आवश्यक कमांड चुने |
एक मेन्यू खोलने के लिए :
  1. माउस से मेन्यू के नाम पर क्लीक करे या कीबोर्ड से Alt + (मेन्यू नाम में अंडरलाइन लेटर प्रेस करे | उदाहरण के लिए एडिट (Edit) मेन्यू खोलने के लिए Alt + E कीज को एक साथ दबाएँ (उपर चित्र में देखे)
एक मेन्यू जब खुल जाता है, तब आप मेन्यू कमांड को निम्न में से किसी एक तरीके से चुन सके है :
  • कमांड नेम में अंडरलाइन लेटर टाइप करके (उपर चित्र 4 में देखे) में पेस्ट के लिए P दबाकर) या
  • कमांड के नाम पर क्लीक करके |
  • या    ऐरो कीज को दबाने से वंछित कमांड नेम हाईलाइट करके फिर Enter दबाएँ |
मेन्यू को बिना कोई कमांड सिलेक्ट किये हुए क्लोज करने के लिए, Esc की दबाएँ या मेन्यू के बाहर कहीं भी क्लिक करे | मेंयुज में स्पेशल इंडिकेटर्स जब आप एक मेन्यू खोलते है, तो आप देखेंगे की कई कमांड्स के साथ स्पेशल शब्द या सिम्बल्स कमांड नाम के साथ ही होते है | (निचे चित्र 5 में देखे) | ये अतिरिक्त शब्द या सिम्बल्स ओ कमांड नाम के पास होते है निम्न की तरफ इशारा करते है: चित्र 5. मेन्यु में स्पेशल इंडिकेटर
CCC Study Material Question Paper

CCC Study Material Question Paper

ग्रेड (Grayed) या डीम्ड (Dimmed) कमांड नाम

जब कमांड ग्रेड या डीम्ड रूप में प्रदर्शित होता है तो इसका मतलब है की सिलेक्शन के लिए चॉइस अभी उपलब्ध नही है | कमांड और भी कारणों से डीम्ड हो सकता है | उदाहरण के लिए, यदि एक विंडो पहले से मैक्सीमाइज्ड है, तो सिस्टम मेन्यू में मैक्सीमाइज कमांड डीम्ड हो जाएगी | क्योकि इस चॉइस का कोई अर्थ नही है | एलिप्सेज (Ellipse)(….) एलिप्सेज जो कमांड के साथ होता है, का अर्थ है की जब भी आप यह कमांड चुनेंगे तो एक्जीक्यूशन से पहले आपसे अतिरिक्त सुचना मांगी जायेगी | स्क्रीन पर एक डायलोग बॉक्स दिकाही देगा जो आपसे अतिरिक्त सुचना मांगेगा | चैक मार्क (Ö) कमांड के पहले लगा हुआ चैक्मार्क यह दर्शाता है की कमांड (एक ट्रांगल है जो एक्टिवेटेड है (अर्थात ऑन है) टांगल वह कमांड होता जिसे आप ऑफ़ या ऑन कर सकते है | जब भी आप इसे सिल्क्त करते है तब प्रत्येक बार यह ऑफ़ या ऑन होता है | कमांड को सिलेक्ट करते है यह ऑफ़ से ऑन में या ऑन से ऑफ़ बदल जाता है | यदि कोई चैक्मार्क नही तो कमांड या सैथिंग को ऑफ़ माना जाता है | ट्राएंगल (Triangle) मेन्यु कमांड के दाई और यदि एक ट्रएंगल होता है तो इसका अर्थ होता है की कमांड में चुनने के लिए अतिरिक्त चॉइस है | इसे कास्केडिंग मेन्यु भी कहा जाता है | आप कस्केड़ेड मेन्यु से उसी तरह से सिलेक्शन करता है जैसे आप एक नॉर्मल मेन्यु में से करते है | की कॉम्बिनेशन कुछ मेन्यु कमांड्स में की स्ट्रोक्स लिखे होते है जिनका प्रयोग मेन्यु को खोलने और उस कमांड को चुनने के लिए किया जा सकता है इन्हें शार्टकट कीज भी कहा जा सकता है | शार्टकट मेन्युज राइट माउस बटन प्रेस करने से एक छोटा मेन्यु जो, हाल ही में सिलेक्ट की गयी ऑब्जेक्ट से सम्बन्धित होता है या जिसे माउस अभी पॉइंट कर रहा है उसे सम्बन्धित हो दिखाई देता है | इस मेन्यु को पॉपअप मेन्यु भी कहा जाता है | उदाहरण के लिए, यदि आप टास्कबार पर राइट क्लीक करते है, तो आप उन कमांड्स का एक मेन्यु पाएंगे जो टास्कबार से ही सम्बन्धित हो निचे चित्र मे देखे | चित्र 6. पॉपअप मेन्यु
CCC Study Material Question With Answer

CCC Study Material Question With Answer

डायलोग बॉक्सेज डायलोग बॉक्स (निचे चित्र में) एक स्पेशल विंडो होती है जो आपसे एक प्रश्न पूछती है और आपको टास्क करने के लिए विकल्प चुनने का अवसर देती है या आपको सुचना प्रदान करती है | डायलोग बॉक्स तभी दिखाई देगा जब आप एक ऐसा कमांड चुनेंगे जिसके बाद में एलिप्सेज (…) लगी होती है | डायलोग बॉक्सेज तब दिखाई देते है जब विंडोज या इसके एप्लीकेशन प्रोग्राम में कमांड एक्जिक्यूट करने के लिए ज्यादा सुचना जरूरी होती है | विभिन्न डायलोग बॉक्स अलिमेंट्स इस प्रकार होते है | डायलोग बॉक्स टैब्स कुछ डायलोग बॉक्सेज में मल्टीपल ऑप्शन पेजेस होते है | डायलोग बॉक्स के उपर दिए गये आयकन पर क्लीक करके आप अपनी चॉइस का पेज चुन सकते है | किबोर्ड से, आप Ctrl + Tab कीज दबाकर इन ऑप्शन पेजेस पर आना जाना कर सकते है | डायलोग बॉक्स एलिमेंट्स के बीच मूव करना डायलोग बॉक्सेज में अक्सर बहुत से सैक्शन्स होते है जैसा की निचे चित्र में दर्शाया गया है | आप दो तरीको से इन सैक्शन्स में मूव कर सकते है |
  • उस सैक्शन पर क्लीक करे जिसे आप बदलना चाहते है |
  • कीबोर्ड से, अप Tab की दबाकर इन सैक्शन के बीच मूव कर सकते है औ Spacebar दबाकर उन्हें डिलीट कर सकते है |
डायलोग बॉक्स में सुचना एंटर करना डायलोग बॉक्स में आठ अलग-अलग तरह के सैक्शन्स होते है, जहाँ आपको सुचना एंटर करनी होती है (निचे चित्र में देखे)
  • टेक्स्ट बॉक्सेज
  • ऑप्शन बटन्स
  • लिस्ट बॉक्सेज
  • कमांड बटन्स
  • चैक बॉक्सेज
  • स्लाइडर्स
  • स्पिनर्स
चित्र 7. डायलोग बॉक्स टैब्स
CCC Question Paper

CCC Question Paper

टेक्स्ट बॉक्सेज : टेक्स्ट बॉक्स को एडिट बॉक्स भी कहा जाता है और यही पर आप सुचना टाइप करते है (निचे चित्र में दर्शाया गया है) | टेक्स्ट बॉक्स में सुचना एंटर करने के लिए, टेक्स्ट बॉक्स को क्लीक करे | इंसर्शन पॉइंट बॉक्स में दिखाई देगा | इंसर्शन पॉइंट यह दर्शाता है की यही वह जगह है जहाँ आपके द्वारा टाइप किये गये कैरेक्टर दिखाई देंगे |
  • यदि टेक्स्ट बॉक्स खली है, तो इंसर्शन पॉइंट बॉक्स के बाई और दीखता है |
  • यदि बॉक्स में पहले से ही टेक्स्ट है, तो इंसर्शन पॉइंट उस जगह पर दिखाई देगा जहाँ अप माउस से क्लीक करेंगे |
चैक बॉक्सेज : चैक बॉक्सेज छोटे वर्गाकार बॉक्सेज है प्रत्येक चैकबॉक्स डायलोग बॉक्स के अन्य सभी चैक बॉक्सेज से स्वतन्त्र होता है | एक चैक बॉक्स आइटम सिलेक्ट करने के लिए बॉक्स पर क्लीक करे या बॉक्स के पास लिखे टेक्स्ट में कहीं भी क्लीक करे और इसी तरह से डिसीलेक्ट करने के लिए इसी प्रक्रिया को दोहराएँ | जब एक चैक बॉक्स को सिलेक्ट किया जाता है तो इसमें बॉक्स के भीतर (x) या (Ö) डिस्प्ले होते है | कुछ चैक बॉक्सेज में तीन स्थितियाँ होती है :- चैकड, अनचैकड और पोर्टली चैक्ड | काले की जगह ग्रे चैक मार्क का अर्थ होता है की कंडिशन इस पर लागू होती है और कुछ सिलेक्श्न्स एप्लाई नही होते है | ऑप्शन बटन्स : ऑप्शन बटन्स की रेडियो बटन्स भी कहा जाता है और ये mutually exclusive विकल्पों के सैट प्रस्तुत करते है (निचे चित्र में देखें) ऑप्शन बटन्स हमेशा दो या अधिक के ग्रुप्स में उपस्थित होते है और इनका आकर गोल या डायमंड की तरह का होता है | आप ग्रुप में से किसी भी एक विकल्प को चुन सकते है, लेकिन एक से ज्यादा नही | विकल्प चुनने के लिए बटन पर या बटन के पास के टेक्स्ट में कहीं पर भी क्लीक करे | कमांड बटन : कमांड बटन्स ऑप्शन बटन्स की तरह ही होते है और इनका प्रयोग तुरंत किसी कमांड को एक्जिक्यूट करने के लिए होता है | ये आयताकार होते है, वर्गाकार या वृत्ताकार नही | कमांड बटन का एक उदाहरण है ok बटन जो प्राय: सभी डायलोग बॉक्स में पाया जाता है | ड्रॉपडाउन लिस्ट बॉक्सेज : ड्रॉपडाउन लिस्ट बॉक्स ऑप्शन या आइटम्स की एक लिस्ट प्रस्तुत करता है जिसमे से आप चुन सकते है | लिस्ट बॉक्स में से सिलेक्शन करने के लिए, माउस से इस पर क्लीक करे या कीबोर्ड से मनचाहे ऑप्शन को हाईलाइट करे और फिर Enter दबाकर इसे चुने निचे चित्र में देखें | चित्र 8. डायलोग बॉक्स एलिमेंट्स
CCC Sample Paper in Hindi

CCC Sample Paper in Hindi

स्लाइर्स : स्लाइडर स्लाइडिंग कण्ट्रोल की तरह काम करता है | इसे एक ही दिखा में मूव कराने से, कुछ वैल्यू बढ़ती है, ज्ब्द्की दूसरी दिशा में मूव कराने से वाही वैल्यूज घटती है | स्पिनर्स : स्पिनर्स ऐरोज का जोड़ा होता है जो एक टेक्स्ट बॉक्स में वैल्यू को बढ़ाने या घटाने के लिए प्रयोग होता है टेक्स्ट बॉक्स में वैल्यू बढ़ाने के लिए आप ऐरो पर क्लीक करे और घटाने के लिए डाउन ऐरो पर |

दो विंडोज के बीच स्विच करना (Switching Between Two Windows) (DOEACC CCC Study Material)

आपके पास दो अलग-अलग एप्लीकेशन विंडोज हो सकती है जो एक साथ खुली हो | ऐसी स्थिति में जो विंडो उपर होती है वाही एक्टिव विंडो कहलाती है अर्थात वह विंडो जिस पर आप काम कर रहे है और इसे फॉरग्राउंड विंडो भी कहा जा सकता है | एक्टिव विंडो का टाइटल्स बार आमतौर पर एक ही रंग में प्रदर्शित होता है जबकि अन्य सभी इनैकटिव विंडो का टाइटल्स बार आमतौर पर एक ही रंग में प्रर्दर्शित होता है जबकि अन्य सभी इनैएक्टिव विंडोज के टाइटल बार्स अन्य रंगो में प्रदर्शित होते है | इडके साथ साथ, एक्टिव विंडो का टास्कबार बटन, टास्कबार में दबा हुआ दिखाई देता है |
  • एक्टिव विंडो को बदलने के लिए, निम्न में से किसी एक तरीके का प्रयोग करे :
  1. जिस विंडो पर आप स्विच करना चाहते है उसके टास्कबार बटन पर क्लीक करे | या
  2. Alt की को प्रेस करके होल्ड करे | अब Tab की दबाकर टास्कबार स्विचर को सामने लाएँ |
  3. टास्क स्विचर विंडो में एक आयकन प्रदर्शित होता है जो प्रत्येक रनिंग प्रोग्राम को दर्शाता है और एक्टिव विंडो के आयकन के चारो और एक बॉक्स ड्रा होता है | Alt की को दबाए रखकर Tab की को तब तक दबाएँ जब तक विंडो एक्टिव न हो जाए |
  4. विंडोज 7 प्रोग्राम विंडो को को फोरग्राउंड में लाता है |
खुली हुई विंडो के थम्बनेल प्रीव्यू (Thumbnail Preview) को देखने के लिए :
  1. जिस विंडो का आप प्रीव्यू देखने चाहते है उसके टास्क बार बटन पर माउस पॉइंटर को लाएँ |
  2. विंडो की एक छोटी पिक्चर जिसे थंबनेल कहा जाता है, दिखाई देगी, जैसे (चित्र विंडो का थंबनेल प्रीव्यू) में दिखाया गया है |
खुली हुई विंडो के क्लिप Aerp 3D व्यू देखने के लिए : (CCC Study Material in PDF)
  1. Windows Logo की + Tab की को एक सात प्रेस करे जिससे Aero फ्लिप 3D खुले (सबसे निचे चित्र में देखें)
  2. Windows Logo की को दबाए रखकर Tab की को बार बार दबाएँ या माउस व्हील को रिटेट करे ताकि खुली हुई विंडो के चारो घुमा जा सके |
चित्र 9. टास्कबार स्विच विंडो
CCC Notes in Hindi

CCC Notes in Hindi

Þ     Aero फ्लिप 3D और थंबनेल प्रीव्यू कंप्यूटर में तब तक काम नही करेगा जब तक आप आपका कंप्यूटर विंडोज Aero रन कर रहा है |

Related Post for CCC Study Material Question Answer Paper in Hindi

NIELIT DOEACC CCC Study Material Question Answer Paper Syllabus in Hindi

Follow me at social plate Form